Saturday, 26 May 2018

जूनि इंदौर के ब्राह्मणों की पहचान संधर्ष और हौसले का दूसरा नाम ?

प्रकाश मण्डलोई नही रहे ।
जूनि इंदौर के ब्राह्मणों की पहचान संधर्ष और हौसले का दूसरा नाम, अपनो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना था जिनका स्वभाव , अपने सावर्जनिक जीवन मे करता रहा जो सदा उपकार । श्रीगौड़ ब्राह्मणों की सहकारी संस्था के लगातार संचालक वर्तमान उपाध्यक्ष , मेरे अग्रज मार्ग दर्शक सरपरस्त पबु काका के चरणों मे अश्रुपूरित नमन //

ब्राह्मण अपनी भूमिका प्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में दिखाये ?

ब्राह्मणयुवजनसभा नईदिल्लीराष्ट्रीयकायार्लय
मध्यप्रदेश प्रदेश में शिवराज सरकार के ब्राह्मण विरोधी रवइये को देखते हुए , प्रदेश संगठन की और से राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे से प्राप्त जानकारियों अनुसार राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा कोई राजनीती स्वार्थ की बात नही करती , लेकिन ब्राह्मणो से
आव्हान करती है की देश के जातिवादी राजनैतिक दलदल में अपनी भूमिका प्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में दिखाये अन्यथा ब्राह्मण हर स्तर पर नजरंदाज किये जाने लगे है ? चाहे फिर कोई ब्राह्मण कहीं पर भी हो उसे एकबार अपनी संगठित शक्ति का अहसास करना पड़ेगा , वरना ब्राह्मण अपना सामान खो देंगे ! वंदन चंदन करके थोड़े दिन आगे पीछे दौड़ भी लिये तो ज्यादा देर टिक कहाँ पाओगे अगड़े ,पिछड़े दलित मुस्लिम के बिच पीस जाओगे , सरकार की गरीब दलित पिछड़े के लिए बनी हर योजना का खामियाजा कब तक स्वर्ण , ब्राह्मण मध्यम वर्गीय भुगतेंगे ? अमीर को फर्क नहीं पड़ता , गरीब योजना के लाभ से मस्त ,अधिकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में मदमस्त ,मध्यमवर्गीय से जबरन वसूली 18 प्रकार के टेक्स उसके बाद पेट्रोल ,डीजल, गैस , बिजली ,पानी , मंहगाई पढ़ाई ,जीएसटी ?
इसलिये अलग अलग बिखर कर ख़त्म होने से एक बार संगठित हो संकल्प ले की जो जो मध्यमवर्गीय की बात करेगा '' सम्मान से ब्राह्मण को साथ लेगा ब्राह्मण उसी के साथ चलेगा '' ! वरना ब्राह्मणो को भगवा ब्रीगेट के कारण संदेह की द्द्ष्टि से देखा जाता है , इस बात का भी हमे प्रमाण देना होगा की हम भाजपा के पिच्छेलगु नही है हमारा भी वजूद है, मप्र प्रदेश के विभिन्न जिलो में जाकर वहां के स्थानीय उपवर्गीय जातिगत संगठनो से इन सब बातो पर एक मत हो आगे की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश को चार भागो में विभाजित कर प्रभारी नियुक्त कर प्रभारीयो के लिए दौरे की रूप रेखा तैयार की जाना प्रस्तावित है //

Friday, 25 May 2018

'' जिस तरह लाल कपड़ा देख सांड भड़कता , प्रदेश की आम जनता दिग्गी के नाम से भड़कती है'' ?

महामहिम दिग्विजयसिंह ,से  निवेदन है, अपनी कांग्रेस में ही खपाव जिसे चाहे टिकिट दिलवाओ , समन्वय समिति का काम दिया है उसमे ध्यान लगाव ?
मोदी , आर,एस एस, प्रदेश की समस्याओ माइक मंच पब्लिक मीटिंग को भूल जाओ ,राहुल का नाम भी अपनी जुबान पर मत लाओ उसे और मत मरवाओ ? ये मत समझो 15 वर्षो पुराना तुम्हारा इतिहास लोग भूल गए , तुम मैदान में आओगे भाजपाई तुम्हारा एक एक बयान दोहरायेगे तुम हिन्दू विरोधी मुसलमान करार दिए जाओगे केवल , नर्मदा परिक्रमा से हिन्दू धर्म के ठेकेदार नहीं बन जाओगे ? चुनावी वातावरण दिग्गी V / S भाजपा हो जाएगा जो तुम्हारे कारण कांग्रेस और राहुल को निपटा जाएगा , अत शान्ति रखे पर्दे के पीछे चाल चले ,कमलनाथ , सिंधिया को कहे मैदान पकड़े /
    '' जिस तरह लाल  कपड़ा देख सांड भड़कता , प्रदेश की आम जनता दिग्गी के नाम से  भड़कती  है'' ?

Sunday, 6 May 2018

राजनीती का नन्हा निर्विकार पौधा , राजनैतिक आपराधिक षडयंत्रो से निर्दोष निकला ,
ब्राह्मण युवातुर्क काँग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर यौनशोषण का झुठे आरोप का षडयंत्र भाजपा नेता अरविन्द भदौरिया का था , इस बात का खुलासा फरियादी छात्रा ने किया ?
Hemant Katare's photo.

Wednesday, 18 April 2018

'' मध्य्प्रदेश में गैर ब्राह्मण पुजारीयो की नियुक्ति ब्राह्मणो के खिलाफ षड्यंत्र है '' ?

भले आपसी खींचतान हो  नकलियों  की भरमार हो लेकिन यह बात तो संतोषजनक है की ब्राहम्णो में चेतना और जागृति आयी है / लेकिन ब्राह्मण संगठनो की भूमिका को राजनीतिज्ञो ने राजनैतिक स्वार्थ तक सिमित कर दिया है / जब की आज संधर्ष की भूमिका की आवश्यकता है मध्य्प्रदेश में गैर ब्राह्मण पुजारीयो की नियुक्ति ब्राह्मणो के खिलाफ षड्यंत्र है ? ये विषय जीविकापार्जन का नहीं २ परसेंट ब्राह्मण परिवार भी आश्रित नहीं होंगे कर्मकांड से लेकिन ? ये ब्राहम्णो के सामान का प्रश्न है ? भविष्य में  ब्राह्मणो  के अस्तित्व का सवाल  है  ,  भोपाल  में इस संबंध  में  ब्राह्मणो द्व्वारा अपने आयोजन में  शिवराज  का  विरोध  जायज  है , भले  दबी      जबान से ही सही  सत्ता पक्ष  के ब्राह्मण विधायकों सांसदों को अपनी बात यथोचित शिवराजसिंह  के सामने उठाना चाहिए ?  प्रदेश भर के ब्राह्मण संगठनों को इस सम्बन्ध में ज्ञापन भेजना चाहिए ?
       '' राष्ट्रीय  ब्राह्मण   युवजन  सभा  इस  संबंध में   सतत  संधर्षरत  है '' ?

Friday, 13 April 2018

सरकार चार साल से नहीं दे रही भ्रष्टाचार के 254 मामलों में चालान पेश करने की अनुमति ?

 सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली प्रदेश की शिवराज सरकार बीते चार सालों से 254 मामलों में चालान पेश करने की अनुमति नहीं दे रही है। जिसकी वजह से भ्रष्टाचारी अफसरों व कर्मचारियों के हौसलें बुलंद बने हुए हैं। यह मामले प्रदेश के आईएएस अफसरों से लेकर पटवारी तक से जुड़े हुए हैं। खास बात यह है कि इन मामलों में शिकायतकर्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। लोकायुक्त में दर्ज प्रकरणों में राजस्व विभाग पहले नंबर पर है। आम नागरिकों और किसानों को परेशान करने के कारण इसकी छवि खराब है। अब सरकार आरोपों से घिरे अफसरों और कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दे रही है। लोकायुक्त चार सालों से लगातार अभियोजन स्वीकृति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से पत्राचार कर रहा है, लेकिन मंजूरी तो दूर विभाग की ओर से उत्तर तक नहीं दिया जा रहा है।

 
लंबित मामलों वाले टॉप टेन विभाग
77 राजस्व
29 पंचायत एवं ग्रामीण विकास
31 अन्य निकाय
27 सामान्य प्रशासन
25 सहकारिता
12 वन
11 नगरीय प्रशासन
09 स्कूल शिक्षा
05 आदिम जाति कल्याण
04 वाणिज्यिक कर

Wednesday, 11 April 2018

// सुमित्रा ताई को जन्म दिन मुबारक ऐसा कुछ कर् जाओ इन्दोर की यादो में बस जाओ //

  // सुमित्रा ताई को जन्म दिन मुबारक ऐसा कुछ कर् जाओ इन्दोर की यादो में बस जाओ //
इंदौर  की स्थाई संसद और प्रदेश से देश के शिखर पर विराजमान अति शक्तिशाली  राजनेता  श्रीमती  सुमित्रा महाजन  से आज उनके जन्म दिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे उम्मीद करती   है   की जनता ने जिस तरह प्यार और विश्वास देकर उनका नाम सारे देश में चमकाया है ! अपनी अंतिम पारी  में ऐसा कुछ कर  जाए  की इंदौर का नाम सारे देश में चमक जाए ! जैसे सेठीजी ने बैंक नोट  प्रेस   और  मध्य्यम वर्गीय  परिवारों को सुदामा नगर अर्जुनसिहजी  ने  केट गरीबो को  आवासीय  पटे श्यामाचरणजी  ने नर्मदामैय्या !  ऐसी कोई  ऐतिहासिक  सौगात  की अभिलाषा   इंदौर की जनता  सुमित्रा ताई   से करती है  ! जैसे  जवाहर मार्ग  पर   नितांत   आवष्यक  फ्लाइओवर  कोई  बहुत बड़ी उधोगिक इकाई आदि ! या  इंदौर  जिला न्यायालय  के  विस्तार हेतु पोद्दार प्लाजा की पास पड़ी भूमि प्रदान कर जिला न्यायालय की  एतहासिक इमारत  का संरक्षण जैसा  श्यामाचरणजी ने राजबाड़ा बचाया  था ?
          लेकिन कुछ नही तो इतना अवश्य करना   आपके होते हुए इन  कमीशन खोर राजनेताओ ने इस शहर    में  विकास के नाम पर जो विनाशलीला  मचाई हे गरीब मध्य्यमवर्गीयो के आशियाने उजाड़ कर उन्हें सड़क पर ला दिया , कम से कम योग्य  मुआवजा मिले उनके साथ इंसाफ हो ?
          जनता आपके प्रति  ऐसा  ही स्नेह सदा  बनाये रखे  आप सदेव  स्वस्थ रहे  चिरायु  हो !
                       जन्म  दिन  मुबारक  ! \