Sunday, 10 June 2018

अलका और प्रदीप के प्रेम और आदर्श के 2 8 साल !
मित्रो ! औदुंबर ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष संत ह्रदय साथी प्रदीप जोशी एवं प्रगतिशील विचरो वाली आदर्श ग्रहणी श्रीमती अलका जोशी के साथ आज से 2 7 वर्षो पहले औदुंबर समाज की धर्मशाला में आयोजित परिचय सम्मेलन में जो क्रन्तिकारी सुखद हादसा हुआ उसकी मिसाल नही दोनों वर वधू को भी पांच मिनिट पहले तक अहसास नही की चंद घडियो में स्टेज पर वरमाला पहनाकर उनका आदर्श विवाह होने वाला है ! मौजूदा जन सैलाब के उत्साह और उमंग को शिरोधार्य कर वर माला पहनाकर आदर्श विवाह कर समाज को नई दिशा देने का काम भाषण से नही आचरण से दिया है / इस आदर्श विवाह हेतु इन दोनों की जितनी प्रसंशा की जाये कम है ! ये न अरेंज मैरिज है न लव मैरिज लेकिन दोनों की केमेस्ट्री आपसी तालमेल सामंजस्य और ऐसा स्नेह बहुत कम देखने को मिलता है की दोनों के लिये समाज सेवा पूजा है / मेरी राजेश शुक्ला और मनोज जोशी की इस विवाह में महती भूमिका रही जिसकी हमे आज भी प्रसन्नता है ! लेकिन मुझे अफसोस है की सारे समाज और उसके तथाकथित कर्णधारो की मौजूदगी में ये प्रसंशनीय कार्य हुआ जो समाज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा और समाज को नई दिशा प्रदान करता है ! परन्तु इनकी सराहना और सम्मान की आज तक समाज ने पहल नही की इस आयोजन में बतौर अतिथि स्व सदाशिव दुबे और वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी भी उपस्थित थे !
इस ब्लाक का उदेश्य आलोचना नही नई पीढ़ी को अवगत करना और पेरणा देने का है !

Thursday, 7 June 2018

Press Note

राष्ट्रीय  ब्राह्मण युवजन सभा की इंदौर  शहर अध्यक्ष ------- तथा---------ने बताया   सरकार के स्वर्ण  ब्राह्मण   विरोधी रवइये,और लगातार स्वर्ण  महिलाओ की उपेक्षा  के  कारण  विवश हो  ,   राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा  ने  ''' स्वर्ण ब्राह्मण महिला संसद ''  इंदौर में आयोजित करने का निर्णय लिया है ,   इसके पीछे  कोइ  राजनीती स्वार्थ  नहीं है  ,  बल्कि   ब्राह्मण  महिलाओ में जागृति और चेतना  जगाने हेतु यह समय की मांग है , हमारा आव्हान  है की देश के जातिवादी राजनैतिक दलदल में स्वर्ण  ब्राह्मण  समाज अपनी भूमिका प्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में दिखाये  और इस हेतु महिलाये  आगे आकर मोर्चा संभाले   अन्यथा  स्वर्ण , ब्राह्मण हर स्तर पर नजरंदाज किये जाने लगे है ? चाहे फिर कोई ब्राह्मण कहीं पर भी हो उसे एक बार अपनी संगठित शक्ति का अहसास करना पड़ेगा , वरना ब्राह्मण अपना सामान खो देंगे ! वंदन चंदन करके थोड़े दिन आगे पीछे दौड़ भी लिये तो ज्यादा देर टिक कहाँ पाओगे  हमारी  जनरेशन अगड़े ,पिछड़े दलित मुस्लिम के बिच पीस  कर  रह जायेगी /    सरकार की गरीब दलित पिछड़े के लिए बनी हर योजना का खामियाजा कब तक स्वर्ण , ब्राह्मण मध्यम वर्गीय भुगतेंगे ? और  जिसके  कारण सबसे ज्यादा कठिनाई  और  तनाव  हम महिलाओ को  सहन करना पड़ता ,   अमीर को फर्क नहीं पड़ता , गरीब योजना के लाभ से मस्त ,अधिकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में मदमस्त ,मध्यमवर्गीय से जबरन वसूली 18 प्रकार के टेक्स उसके बाद पेट्रोल ,डीजल, गैस , बिजली ,पानी , मंहगाई,  सामर्थ्य से ज्यादा  मंहगी   बच्चो की   पढ़ाई ,  ?
इसलिये अलग अलग बिखर कर ख़त्म होने से एक बार संगठित हो संकल्प ले, की  जो मध्यमवर्गीय की बात करेगा , '' सम्मान से  स्वर्ण ब्राह्मण को साथ लेगा ब्राह्मण उसी के साथ चलेगा '' ! वरना हम   ब्राह्मणो को  धार्मिकता के  कारण संदेह की द्द्ष्टि से भी  देखा जाता है , इस बात का भी हमे प्रमाण देना होगा की हम किसी धार्मिक  राजनैतिक  पार्टी के पिच्छेलगु नही है हमारा भी वजूद है, इस हेतु  प्रदेश के विभिन्न  प्रांतो से  वहां के स्थानीय उपवर्गीय जातिगत संगठनो से इन सब बातो पर एक मत हो आगे की रूपरेखा तय करने हेतु  , स्वर्ण ब्राह्मण   महिला संसद का आयोजन किया जा रहा है  जिसमे  स्वर्ण समाज की   कई  ख्यातनाम   राजनैतिक  महिला शख्सियत  भाग लेनी वाली हे /

Saturday, 2 June 2018

।। शिवराज दिन भर चले, ढाई कोस पहुंचे ।।

कड़वा सच ? ।। शिवराज दिन भर चले, ढाई कोस पहुंचे।।
अवैध कालोनी वैध - का सीधा सरल, खेल ?
सरकार की गाइड लाइन में अवैध कालोनी को वैध करने में जो नियम और शर्ते है, यदि वो पूरी हो सकती होती तो कालोनी अवैध क्यों होती , अधिकतर अवैध कालोनी सिलिगं में वेष्ठित नजूल भूमि पर है , आवासीय क्षेत्र में ग्रीनबेल्ट की जमीन पर , विकास प्राधिकरण की मृतप्राय योजनाओ की भूमि पर , पट्टे दान शाश्कीय भूमियो पर अवैध कालोनिया विकसित है और अधिकतर अवैध कालोनी बड़े शहरो में है , और इंदौर शहर की तो सारी अवैध कालोनियों में कंक्रीट रोड बिजली नर्मदा नल या सार्वजनिक बोरिंग गर्मी में टेंकर सब सुविधा है , पांच , दस हजार में दस पंद्रह साल पहले किश्तों में खरीदी सम्पति लाखो की हो गई , अब विभाग क्या एन, ओ,सी देगा ?
बेहतर होगा जो जहां बसे  गाइड  लाइन   के हिसाब से  टेक्स वसूलो , सम्पति कर वसूली तो जारी है, ही , सफाई कर लो , और एक वैधता का प्रमाण पत्र भवन स्वामी को दो , और कहो आगे खरीदी ब्रिक्री रजिस्ट्री से करो , अपना सरकारी खजाना भरो , सरकारी कर्मचारी और अधिकारियो और इनमे निवासित गरीब जनता को फिजूल परेशान मत करो ?

Saturday, 26 May 2018

जूनि इंदौर के ब्राह्मणों की पहचान संधर्ष और हौसले का दूसरा नाम ?

प्रकाश मण्डलोई नही रहे ।
जूनि इंदौर के ब्राह्मणों की पहचान संधर्ष और हौसले का दूसरा नाम, अपनो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना था जिनका स्वभाव , अपने सावर्जनिक जीवन मे करता रहा जो सदा उपकार । श्रीगौड़ ब्राह्मणों की सहकारी संस्था के लगातार संचालक वर्तमान उपाध्यक्ष , मेरे अग्रज मार्ग दर्शक सरपरस्त पबु काका के चरणों मे अश्रुपूरित नमन //

ब्राह्मण अपनी भूमिका प्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में दिखाये ?

ब्राह्मणयुवजनसभा नईदिल्लीराष्ट्रीयकायार्लय
मध्यप्रदेश प्रदेश में शिवराज सरकार के ब्राह्मण विरोधी रवइये को देखते हुए , प्रदेश संगठन की और से राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे से प्राप्त जानकारियों अनुसार राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा कोई राजनीती स्वार्थ की बात नही करती , लेकिन ब्राह्मणो से
आव्हान करती है की देश के जातिवादी राजनैतिक दलदल में अपनी भूमिका प्रदेश में सरकार बनाने और बिगाड़ने में दिखाये अन्यथा ब्राह्मण हर स्तर पर नजरंदाज किये जाने लगे है ? चाहे फिर कोई ब्राह्मण कहीं पर भी हो उसे एकबार अपनी संगठित शक्ति का अहसास करना पड़ेगा , वरना ब्राह्मण अपना सामान खो देंगे ! वंदन चंदन करके थोड़े दिन आगे पीछे दौड़ भी लिये तो ज्यादा देर टिक कहाँ पाओगे अगड़े ,पिछड़े दलित मुस्लिम के बिच पीस जाओगे , सरकार की गरीब दलित पिछड़े के लिए बनी हर योजना का खामियाजा कब तक स्वर्ण , ब्राह्मण मध्यम वर्गीय भुगतेंगे ? अमीर को फर्क नहीं पड़ता , गरीब योजना के लाभ से मस्त ,अधिकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में मदमस्त ,मध्यमवर्गीय से जबरन वसूली 18 प्रकार के टेक्स उसके बाद पेट्रोल ,डीजल, गैस , बिजली ,पानी , मंहगाई पढ़ाई ,जीएसटी ?
इसलिये अलग अलग बिखर कर ख़त्म होने से एक बार संगठित हो संकल्प ले की जो जो मध्यमवर्गीय की बात करेगा '' सम्मान से ब्राह्मण को साथ लेगा ब्राह्मण उसी के साथ चलेगा '' ! वरना ब्राह्मणो को भगवा ब्रीगेट के कारण संदेह की द्द्ष्टि से देखा जाता है , इस बात का भी हमे प्रमाण देना होगा की हम भाजपा के पिच्छेलगु नही है हमारा भी वजूद है, मप्र प्रदेश के विभिन्न जिलो में जाकर वहां के स्थानीय उपवर्गीय जातिगत संगठनो से इन सब बातो पर एक मत हो आगे की रूपरेखा तय करने हेतु प्रदेश को चार भागो में विभाजित कर प्रभारी नियुक्त कर प्रभारीयो के लिए दौरे की रूप रेखा तैयार की जाना प्रस्तावित है //

Friday, 25 May 2018

'' जिस तरह लाल कपड़ा देख सांड भड़कता , प्रदेश की आम जनता दिग्गी के नाम से भड़कती है'' ?

महामहिम दिग्विजयसिंह ,से  निवेदन है, अपनी कांग्रेस में ही खपाव जिसे चाहे टिकिट दिलवाओ , समन्वय समिति का काम दिया है उसमे ध्यान लगाव ?
मोदी , आर,एस एस, प्रदेश की समस्याओ माइक मंच पब्लिक मीटिंग को भूल जाओ ,राहुल का नाम भी अपनी जुबान पर मत लाओ उसे और मत मरवाओ ? ये मत समझो 15 वर्षो पुराना तुम्हारा इतिहास लोग भूल गए , तुम मैदान में आओगे भाजपाई तुम्हारा एक एक बयान दोहरायेगे तुम हिन्दू विरोधी मुसलमान करार दिए जाओगे केवल , नर्मदा परिक्रमा से हिन्दू धर्म के ठेकेदार नहीं बन जाओगे ? चुनावी वातावरण दिग्गी V / S भाजपा हो जाएगा जो तुम्हारे कारण कांग्रेस और राहुल को निपटा जाएगा , अत शान्ति रखे पर्दे के पीछे चाल चले ,कमलनाथ , सिंधिया को कहे मैदान पकड़े /
    '' जिस तरह लाल  कपड़ा देख सांड भड़कता , प्रदेश की आम जनता दिग्गी के नाम से  भड़कती  है'' ?

Sunday, 6 May 2018

राजनीती का नन्हा निर्विकार पौधा , राजनैतिक आपराधिक षडयंत्रो से निर्दोष निकला ,
ब्राह्मण युवातुर्क काँग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर यौनशोषण का झुठे आरोप का षडयंत्र भाजपा नेता अरविन्द भदौरिया का था , इस बात का खुलासा फरियादी छात्रा ने किया ?
Hemant Katare's photo.