Monday 28 September 2015

सारा देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा अछेदिनों को खोज रहा !

 लोकसभा के निर्वाचन में प्रमुख सात वायदे थे इनमे से कौन सा पूरा हुआ एक लेखक के रूप में बताइये, १-सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार २-भोजन सामग्री आटा, दाल, चावल, चाय पत्ती, दूध कितना सस्ता हुआ ३- काला धन, आया और क्या देश में व्याप्त काले धन का उपयोग रुका? ४-महिला सुरक्षा, ५-बेरोजगारी, ६-दलित उत्पीडन,७- आतंकवाद इसके अतिरिक्त आदिवासी समस्या ज्यों कि त्यों, अल्पसंख्यक भयाक्रांत हैं, विद्वानों के क़त्ल हो रहे, पत्रकार पिट रहे,धार्मिक अन्धविश्वास चरमसीमा पर सत्ताधारी दल के अतिरिक्त व्यापारियों के अच्छे दिन के अतिरिक्त कौन सी उपलब्धि है|भूत में जो राजनैतिक दल सत्ताधारी रहे उन्होंने भ्रष्टाचार किया मान लिया क्या इसका अर्थ यह है कि यह यथावत चलता रहना चाहिय | भविष्य   के   सपनो   से   वर्तमान   का   पेट   नही   भरता  आपकी   नीतिया   गरीब को   और गरीब   और   धनवान   को   और धनवान  बनाने वाली है !  करलो   दुनिया  मुठी   में   और   यदि  दुनिया   न   सही   करलो   भारत   मुठी   में   ! अभियान   बहुत   तेजी से   चल   रहा   है   देश के  केवल  ग्यारह   कॉर्पोरेटर  घराने   को   छोड़   सारा   देश  आर्थिक   तंगी  से   गुजर   रहा   अछेदिनों   को   खोज   रहा   !

No comments:

Post a Comment