Monday 30 October 2017

दान की परम्परा की अनूठी मिसाल ?

भगवान शिव के परम् उपासक  औदुंबर महासभा के  संकट मोचन  स्व, सेठ हीरालालजी दुबे /तलावली / वर्तमान में राजमोहल्ला  निवासी  के  संस्कारी  पुत्र  सुरेश दुबे  एवं  पुत्रवधु  रेखा दुबे  ने अपने पिता की परम्परा को आगे बढ़ाते  हुये एकबार   पुन  १०१००० रु  धर्मशाला  निर्माण के अधूरे कार्य को पूर्ण करने हेतु  दान किया ,,ये महासभा  का सौभाग्य है  की  जब जब  उसे आर्थिक  कठिनाईयों का सामना करना पड़ा  ये परिवार /तन मन धन से  सहयोगी रहा , पूर्व  में धर्मशाला के नये  हाल  की छत डालने हेतु   अपने स्व पिता नारायणजी दुबे की स्मृति में  रु ५१ ०००  हजार रु  स्व सेठ हीरालालजी दुबे ने प्रदान किये थे /इसी   सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नवीन  कक्ष  निमार्ण   करने हेतु  अध्यक्ष ओम  दुबे  को प्रेरित किया और रु 125000   दान प्रदान कर निर्माण  प्रारम्भ कराया  और अब पुन   नवनिर्मित  कमरों   में दरवाजे  खिड़की और अन्य कार्य पूर्ण करने हेतु  ''अन्नकूट महोत्स्व '' के अवसर पर रु  101000 का  दान  अपनी बड़ी माँ  अयोध्यादेवी हीरालाल दुबे तथा  स्वर्गीय दादी  अहिल्याबाई  की स्मृति में  प्रदान   करने की   की घोषणा  कर रु 50000  का चेक प्रदान किया ? ज्ञातव्य  है  दोनों   पति पत्नी   सभी  सामाजिक कार्यो चाहे वो सामूहिक विवाह हो   यज्ञोपवीत  ,अन्नकूट आदि में बढ़चढ़  यथा शक्ति मुक्त हस्त आर्थिक मदद प्रदान करते है , और इस  किदवंती को चरितार्थ करते  की स्व  हीरालालजी की  पेड़ी से कोई खाली नहीं जाता / में  गौरान्वित  हूँ की  में  ऐसे  दानवीर  सेठ  हीरालालजी का भाणेज  और सुरेश दुबे का अनुज  हूँ //

Sunday 29 October 2017

// मोदी तेरा कैसा राज , जहां रिजर्व बैंक ही गद्दार //

केंद्र सरकार के द्वारा 1.35 लाख करोड़ मूल्य के सरकारी बॉन्डों के रूप में बैंकों को अतिरिक्त पूंजी देने के फैसले का मतलब है कि करदाताओं के पैसों से बैंकों  के ४५/ ५०/ प्रतिशत तक पहुंच रहे एन,पी,ए  के कारण होने वाली   तालाबंदी से  बचाना , जबकि  रिजर्व बैंक ने विदेशी बैंक को पैर जमाने देने हेतु  / स्वकष्ट  अर्जित , बेहतर  स्तिथि में  संचालित मध्य् प्रदेश इंदौर की '' मित्र मंडल ,सहकारी बैंक '' को  आर ,बी ,आई के   अधिकारी  घोष  द्वारा   व्देषतावश  २९ प्रतिशत एन,पी,ए,पर ही लॉकआउट कर दिया ? और  अब बकायेदार  कॉरपोरेट समूहों  को  बचाना  और  उनको दिए कर्ज के बोझ से  डूबती  बैंको को जनता  की मेहनत की कमाई से उबारा जा रहा है.?
                 //  मोदी  तेरा कैसा राज , जहां  रिजर्व बैंक ही गद्दार //

Thursday 26 October 2017

// गुजरात है गुजरातियों का नहीं होने देंगे इसकी नीलामी //

 कांग्रेस अब गुजरात में सोनिया , राहुल से नहीं अल्पेश , जिग्नेश और हार्दिक पटेल के नाम से जानी जायेगी ,  ताकि  मोदी और शाह इतिहास को तोड़मरोड़कर  जनता को बेवकूफ न बना सके की सरदार पटेल को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया ? अब धरातल पर  आना होगा , अपनी नाकामी  और बेवकूफियों की  कीमत चुकाना होगा ? नई तिकड़ी दलित हरिजन आदिवासी ओबीसी और पटेल समुदाय को साथ लाएगी , चंद मुठ्ठीभर सामंतवादियों से गुजरात को मुक्ति दिलाएगी ??
गुजरात माँगता आजादी ? अमित शाह के सामंतवाद से आजादी ? संघवाद से आजादी ? अडानी अम्बानी के पूंजीवाद से आजादी ? मनुवाद से आजादी ? जेल भेजो या फांसी चढ़ा दो , ये लेकर रहेंगे आजादी ,?

Sunday 22 October 2017

अमित शाह कांग्रेस के नाम का विधवा विलाप करने में लगे है ?

अमित शाह  अपने शाहजादे की सफाई में कांग्रेस  के नाम का विधवा विलाप करने में  लगे  है ?  अपनी सफाई में जांच करने के बजाय मानहानि का दावा  पेश कर डिगे हांका रहे , चेलेंज कर  रहे सबूत लेकर कोर्ट जाओ ? कोर्टो में  लाखो केस पेंडिग पड़े , शाहजादे को सजा दिलाना  देश का  मकसद  नहीं , देश  ने  कई  भ्रष्टाचारी  सहन किये  एक और सही ?  देश तो यह  देखकर दुखी है ,'' उसकी  उम्मीद टूटी '' तुम  भी  औरो की तरह ही भ्र्ष्टाचारी निकले ,? अमित शाह सफाई दे रह शाहजादे ने सरकारी जमींन  नहीं ली ,  सरकार  के साथ व्यापार नहीं किया ? लेकिन पब्लिक है  ये  सब  जानती है  ५  पचास   हजार  की कम्पनी बिना  अमित शाह की पोजीशन का गलत इस्तेमाल किये  ८० करोड तक नहीं पहुंच  सकती ?

Friday 20 October 2017

राहुल को चाहिये मोदी से जवाब का सवाल ?

 मोदी जी  के भ्रष्टाचार का ० टॉलरेन्स का  जवाब तो  अमित शाह के  शाहजादे ने  दे दिया ? अब देश देखना चाहता  है  इस  कांड पर मोदी  ने  शाहजादे से क्या सवाल किया ?

Wednesday 18 October 2017

, मोदी हमेशा 60 साल का रोना रोते है , तो हम भी सच कहते है ??

मोदी हमेशा 60 साल का रोना रोते रहते हैं और देश की जनता को मूर्ख बनाते रहते हैं ! इन्हें ये भी नहीं मालूम कि जब कांग्रेस को देश की बागडोर हाथ में दी गयी थी तो देश पिछले 300 साल से गुलामी का दंश झेल रहा था और अंग्रेजों ने इस देश को लूटकर कांग्रेस के हाथो में दिया था ! जब देश 1947 में आजाद हुआ तो इस देश में निर्माण के नाम पर सुई तक  नहीं बनायीं जाती थी !  देश राजा महाराजाओ के  झगडे झेल रहा था ! देश में बस गिने चुने गाँव थे जहाँ बिजली उपलब्ध थी ! टेलीफोन के तो  दर्शन ही दुर्लभ थे ?
     इन्ही 60 सालों में हुए विकास की बदौलत है कि भारत आज एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत है! देश भामा न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर चुका था ! देश में तारापुर परमाणु बिज़ली घर शुरू हो चुका था ! देश में कई दर्जन AIIMS, IIT, IIMS और सैकड़ों विश्वविद्यालय खुल चुके थे ! नेहरु जी ने ISRO (Indian Space Research Organization) की शुरुआत कर दी थी ! देश में उद्योगों का जाल बिछ चुका था ! इंदिरा जी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुकी थी, पाकिस्तान 1 लाख सैनिकों और कमांडरो के साथ भारत को सरेंडर कर चुका था। तब तक  भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण  भी  हो चूका था !इंदिरा जी ने सिक्किम को देश में जोड़ लिया था ! देश अनाज के बारे में आत्म निर्भर हो गया था !  ! राजीव गाँधी ने देश के घर घर में टीवी पहुंचा दिया था। देश में सुपर कम्प्यूटर, टेलीविजन औरसुचना क्रांति ( Information Technology) पूरे भारत में स्थापित हो चुका था !जब मोदी प्रधान मंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब तक भारत सर्वाधिक विदेशी मुद्रा के कोष वाले प्रथम 10 राष्ट्रों में शामिल हो चुका था ! इनके अलावा चन्द्र यान,मंगल मिशन  ,मेट्रो,मोनो रेल,अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे,न्यूक्लियर पनडुब्बी,ढ़ेरों मिसाइल,पृथ्वी, अग्नि, नाग,दर्जनों परमाणु सयंत्र, चेतक हेलीकाप्टर, मिग,तेजस, ड्रोन, अर्जुन टैंक, धनुष तोप,मिसाइल युक्त विमान,  विक्रांत,विमान वाहक पोत सब देश हासिल कर चुका था !ये उपलब्धियां देश ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हासिल कर ली थी //
     मोदी के  3 वर्षो  में  विकास के नाम पर देश की सारी  सड़के गडकरी को  नीलाम करदी , नोट बन्दी  का ड्रामाकर  काला धन  सफ़ेद हो गया , बैंक  दिवालिया हो मिनिमम बेलेंस की पेनल्टी  से तख्वाह   बाँट रहे , गाँठ  का पैसा खर्च हो गया , दुनिया भर में कोई निवेशक  नहीं मिला , काम धंदे व्यापार चौपट , बेरोजगारी  और  आर्थिक मन्दी का दौर भयंकर , ? मोदीजी  और उनके  चहेते  अडानी अम्बानी , शाहजादा   बजाय ताली  बाकी सारा देश के  मुहाने पर  आ पहुंची है  कंगाली ?

Monday 16 October 2017

गुजरात के चुनाव हालात बताते ?

गुजरात के चुनाव हालात बताते , जब तक इन्दिराजी का वंशज मैदान में हो, कोई भी नेता अपने को महफूज नही मानता ।।