Monday 29 January 2018

पटवारी की आखो में जलजले आ गये /आंसू /उभर गए ?

  कड़वा सच ?
इंदौर नगर निगम  में कांग्रेस के  आनंदोलन मंच से किसान नेता  विधायक  जीतू  पटवारी  ने  ''नगर निगम ''  प्रसाशन से   ऐसा  सवाल खड़ा कर दिया की  नगर निगम प्रसाशन  निरुत्तर है,? निगम ने शहर से  १०,०००   गाये बाहर की , वे कहाँ गयी ,  नगर निगम ने नहीं कोई  नई  गौशाला  का निर्माण किया है , ना ही  पुरानी  का विस्तार किया ?  तो वो हमारी  गाय माताए   कहाँ गयी ,? लगभग  चीखते हुए  भाव  विभोर हो ,  पटवारी  की आखो में  जलजले  आ गये /आंसू / उभर  गए ,  कांग्रेस के मंच पर ऐसे योध्दा  को देख मेरा गला भी रुंद  गया ?

Friday 26 January 2018

मंदी की लाचारी बेबसी का गणतंत्र दिवस मनाये !

कड़वा सच !
कहा गया हे स्वराज्य हमारा जन्म सिध्द अधिकार हे लेकिन क्या  69 वर्षो बाद भी हमे हमारा राज्य मिला ? हम तो आज भी अंग्रेजो के बनाये प्रशासनिक ढांचे के गुलाम हे और ब्योरोकेसी पूरी तरह हावी हे, कोई भी सरकार इनसे तालमेल बनाये बग़ैर चल नही सकती , और  एवीएम  मशीनी युग में तो इनके बगैर  बन नहीं सकती  इन   पर कौन  नकेल कसे  ? ये भष्टाचार करेंगे जनप्रतिनिधि अपना हिस्सा ले और चुपचाप तमाशा देखे ! इसके आलावा उनके पास चारा भी क्या है , एक विधायक अफसर तो दूर एक चपरासी, एक बाबू , एक सिपाही के सामने लाचार है ! ये हमारा गणराज्य है ?  मोदीजी गुडगवर्नेंस की दुहाई देते है , ये भ्रष्ट  जनप्रतिधि और बिकाऊ  ब्यूरोक्रेसी  के भरोसे कुछ कर पाएंगे  या टीवी पर अपनी छवि  चमका  कर  कर ही  काम चलाएंगे ! शिवराज तो  इतनी मजबूत सरकार होने के बावजूद चाहकर भी पुलिस कमिशनरी प्रदेश मे लागु नहीं कर पाये,शराब  बंदी  की हिम्मत नहीं जुटा पाये ,? ब्योरोकेसी के आगे लाचार होकर हथियार डाल दिए !  देश की सारी  व्यवस्था   मीडिया  पर  आधारित है , और जो  पूरी तरह से   बिकाऊ है,आईये  पेट्रोल ,डीजल ,  के  सब्जियों की तरह  रोज बदलते  दाम  , बैंक  चार्जेस  के नाम पर लूट  खुलेआम  ,  तो  आईये  , मंहगाई , मंदी  की लाचारी  बेबसी का गणतंत्र दिवस मनाये !
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये !

Wednesday 17 January 2018

सामूहिक विवाह आयोजित कर समाज को क्या मेसेज देना चाहते ?

   बेनर कट आउट, पोस्टर माइक में रहने के लिए जो चंदे से आयोजन कराते वो कार्यक्रम समाप्ति के साथ ही सपाट हो जाते , आयोजनों का भी अपना अलग अलग उदेश्य होता है, कुछ लोग समाज सेवा के लिये तो कुछ समाज में अपनी मौजूदगी दिखाने के लिये, खेर उदेश्य चाहे जो हो समाज का भला होना चाहिये ?अपने बच्चो की शादियों में लाखो रु खर्च कर भव्यता का प्रदर्शन करने वाले समाज सेवक , समाज से चंदा कर समाज के लोगो के बच्चो के लिये सामूहिक विवाह आयोजित कर समाज को क्या मेसेज देना चाहते ?

Monday 15 January 2018

दबाव की राजनीती की जमीन तैयार की ?

छोटे राजा साहब  अजयसिंह  आधे मध्यप्रदेश  विंध्य  महाकौशल  में लगातार  सक्रियता  बनाये  हुए  है, 
 अजयसिंह   मे   ब्यूरोक्रेसी  को  हेंडल   करने की  अद्वितीय क्षमता   वंशानुक्रम  है ,    वर्तमान हालत में  कांग्रेस  के पास  अजयसिंह जैसा  आक्रमक ,प्रसाशनिक , संवेदनशील   दूजा नेता नहीं , वे तो १९  सी  में  अपनी  प्रदेश  कांग्रेस का दफ्तर भी  सजाये  हुये  है ,  ठाकुरो  के  सामाजिक    संगठनों और खासकर युवा   समुदाय  में   लोकप्रियता   बनाये  है ,/ वही  मालवा  निमाड़  की १०३  सीटों  को  कवर करते  हुये , टिकटार्थियो  की बारात  दिग्गीराजा ने  निकाल  ली  और परम्परागत  , अर्जुनसिह , दिग्विजयसिंह  गिरोह  को पुनर्गठित  कर  अजयसिंह  को आगे  और  लक्षमण  सिंह  को  साथ कर   नाराज  चल रहे  राहुल  गांधी  पर  दबाव की राजनीती  की जमीन तैयार  की ?    

Thursday 11 January 2018

'' कांग्रेस को '' नवोदय '' बनाये , जो देश की आवाज बने ?

राहुल गांधी की '' कांग्रेस  नवोदय ''  टीम  के      ज्योतिरादित्य  सिंधिया  से  मध्यप्रदेश के  युवाओ को  बड़ी उम्मीद  है , प्रदेश को  साफ सुथरा, धीर , वीर , गंभीर ,अति संवेदनशील  नेतृत्व की  दरकार है ,?  जो राहुल  गांधी  की  तरह  ही शालीन और  निर्विकार हो , और  जिसकी  कुछ अच्छा  कर दिखाने की  औकात  हो ?  वरना  बाकी सब तो  चमचो के नेता है , जनता की  निगाह में बकवास है ?  मेरा  राहुल  गांधी से निवेदन है ,कांग्रेस  में गुजरात  चुनाव से आये जोश को , बनाये रखे ,  ?  घिसे , पिटे  को हटाकर  निर्विकार  प्रतिभाषाशाली  नवजवानो की '' कांग्रेस  को '' नवोदय ''  बनाये , जो   देश की आवाज  बने ? 

Tuesday 9 January 2018

कल भी थी पूंजीपतियों की पार्टी थी आज भी है ?, ?

 कड़वा सच ?
भाजपा का डी,एन,ए  यही   है ?
SBI ने RBI औऱ मोदी सरकार के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर लूट शुरू कर दी है क्योकि बैंक को ८ खरब रु  डूब रहा अगर  है, जिसमे ३५  बैंक  का ४५ हजार करोड़ रु अम्बानी के पास है ? बैंक  को  बचाने के लिए     आपके बचत खाते मे  वर्ष मे 40 व्यवहार (जमा/  विट्राल /   है तो 41 वे व्यवहार से हर बार ₹ 57.50 आप की जमा राशी से काट लिया जायेगा। ये व्यवहार चेक से हो,स्थायी सूचना से हो या कार्ड से बस 40 हो गए तो लूट चालू। अब सेलेरी के 12 और महीने मे दो बार भी उठाया 36 तो हो गए, अब किसी को चैक से 12 पेमेंट भी किये तो आपके खाते से ₹ 460 तो गए ही समझो। अगर आपके बच्चे बाहर पढाई कर रहे हैं, माँ बाप को हर महीने भेजना है, इनवेस्टमेन्ट करना है,डोनेशन देना है, किसी की मदद करनी है, तो इन लुटेरों का हिस्सा भी देना होगा। वाह रे मोदी सरकार!!! पहले सर्विस टैक्स से लूटा फिर जीएस टी से और अब बैंक के माध्यम से पगार की आय वालों को लूटेंगे। इससे तो जनता को ये संदेश जा रहा है कि रोकड  बैंक  में जमा ना करें लेकिन बीस हजार  से ज्यादा का लेंन  देंन  केश से न करे  कानून है / इसलिए अपना व्यवहार खुद ही निपटा लें। SBI की ये लूट सरकार  और  बैंक को बचाने को है , क्योकि मोदी को प्रधान मंत्री बनाने में मदद करने वाले  कारपोरेट जगत ने  दस हजार करोड़ रु  बैंको का डुबाने का मन बना लिआ,  जिसमे से बड़ी रकम  बतौर कर्ज जय शाह को दी जा चुकी  है ? जिसकी   भरपाई  येन केन प्रकारेण  भाईयो और बहनो से करना है ? सिर्फ  अम्बानी समूह पर 35  बैंको  का  45000  हजार  करोड़  रुपया  रु फसा  है / 
ATM से 4 बार से अधिक पैसा निकलने पर 150 रु टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 कटेंगे .. जो नोटबन्दी के समर्थन में लम्बी लम्बी हाँक रहे थे उन बेवकूफों को  एक और तोहफा।जनता के गले पर एक बार में छुरा क्यों नहीं फेर देते ?  कमाओ तो टैक्स , बचाओ तो टैक्स और तो और, बैंक में जमा कराओ तो टैक्स, फिर वापस निकालो तो टैक्स ! इसीलिये पूर्वज  लोग  उस जमाने में   भारतीय जनसंध को पूंजीवादयो  की पार्टी बताकर  इंदिराजी का समर्थन  करते थे , अब  समझ  आया भाजपा का डी,एन,ए  वही है ,  कल  भी   थी पूंजीपतियों   की पार्टी   थी आज भी  है ?,

Saturday 6 January 2018

2019 में पुन: सत्ता पाने के लिये ,?

 मोदी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही , संघ ने चिंता जताई कि अगले लोकसभा चुनाव मोदी की लोकप्रियता के भरोसे संभव नही । टी, वी चेनलो की चापलूसी  जनता समझने लगी ,?  विकराल  होते जा रहे ,दलित , पीड़ित ,शोषित  संगठनो   को  कमजोर  करने के   लिये , और  2019  में  पुन:  सत्ता  पाने के  लिये ,  सत्ता  के मद में  अति उत्साही  अपने अनुवांशिक  संगठन  के  उत्पातियों को  कायदे  में  लाना होगा /  इनकी  ऊर्जा  को '' राम मंदिर  निर्माण ''  का  अलख   जगाने  में लगाना  होगा ?,  जिसके  सहारे  सवर्णो , दलितों और हिन्दुओ को संगठित  कर ने  हेतु पुन : राम  मंदिर के  नाम पर  बरगलाना   होगा  ?

Friday 5 January 2018

उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये , जन प्रतिनिधियो को आगे आना चाहिये ?

अगर सरकार सारे देश में एक सामान टेक्स जी एस टी लगा सकती तो सारे देश में एक सामान शिक्षा क्यों नहीं करती ,? गरीब अमीर सब के बच्चे एक सामान अवसर पाएंगे , अमीरो के अलग स्कुल नहीं होंगे ,और मासूम बच्चो को शहर के एक कौने से दूसरे कौने बसों में दिन दिन भर टांगा टोली नहीं होना पड़ेगा , न वीभत्स दुर्घटना होगी / इंदौर मप्र में कनाड़िया बायपास पर खतरनाक दुर्घटना मे दिल्ली पब्लिक स्कूल के 4 छात्र बच्चो की मौत और 15 घायल , के लिये इंदौर RTO जिम्मेदार है ? यातायात कर्मीयो से इंदौर RTO को अगर हेलमेट और नो पार्किंग एवं अन्य कार्यवाही से पैसा उगवाने से फुर्सत मिल जाये और आज हुए एक्सीडेंट से थोड़ी बहुत शर्म आ जाये,तो कल से सारे स्कूल की बसों में स्पीड गवर्नर और सारे सुरक्षा के उपकरणों की जांच कर ले,? लेकिन पुलिस और RTO जो सिर्फ पैसा कमाने में लगे है, कोचिंगों के आस पास छात्र छात्रों को परेशान कर जुर्माने वसूलने से मतलब है / बाकी वाहन में कुछ भी हो,क्योंकि एक्सीडेंटल बस का गत 26 दिसंबर को ही फिटनेस आरटीओ द्वारा दिया गया यह बस 15 साल पुरानी थी , नियमो अनुसार उसे फिटनेस नहीं दिया जा सकता और बस मै दोनो तरफ गेट भी नही थे जो होना चाहिए थे ? उसके बाद भी फिटनेस दे दिया गया,यह बड़ी लापरवाही है , तो इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिये जन प्रतिनिधियो को आगे आना चाहिये ?