Tuesday 20 August 2019

आरक्षण को सत्तर साल में भी असली जरूरत मंदो तक नहीं पहुंचा सके ,!!

 संघ  प्रमुख   मोहन भागवत जी ने  '' आरक्षण पर चर्चा   की वकालात  समय  और  परिस्तिथियो   के अनुरूप  की है ,10 वर्षो  के लिए दिये   आरक्षण  को सत्तर  साल में भी  असली जरूरत मंदो  तक नहीं पहुंचा सके ,  आरक्षण  के असली  हक़दार तो आज भी बिना   सुरक्षा साधनो के   नाली में हाथ डाले खड़ा  है  , और  चंद  मुठीभर  नेता और ब्यूरोकेटस   ने  पीढ़ी दर पीढ़ी  आरक्षण को मुठी में कैद  कर रखा है  , मंत्री  विधायक ,  इनके बच्चे अफसर  डाक्टर  गैस एजेंसी इनकी  पेट्रोल  पम्प इनके जब तक  जी चाहा अफसरी  करेंगे  बाद में    चुनाव भी  ये ही  लड़ेंगे  इच्छाधारी  हो गए ये !  इस  संबंध में  चिराग पासवान का बयान  भी   अभिनदनीय है ,जिन्होंने   आव्हान किया   की  जो लोग अब सक्षम  हो चुके वे  गैस सब्सिडी  की तरह   आरक्षण का लाभ  त्याग दे  ताकि वास्तविक  हकदार तक  पहुंचाया  जा सके  यही  जरूरत   है , आरक्षण के असली  हक़दारो तक आरक्षण पहुंचाने   की   अन्य     गरीबो   के   लिए  भी  आरक्षण ,या  अन्य   योजनाओ   ,  का  लाभ  असली  पात्र  लोगो तक कैसे पहुंचे , चर्चा   और समीक्षा तो होनी चाहिए !

No comments:

Post a Comment