Tuesday 9 June 2015

जातिगत संगठनो में राजनैतिक खोट !

विभिन्न वर्गो में बटे ब्राह्मण समाज को संगठित करने की कवायद पुरानी है जिसका पूरा होना समय की मांग है लेकिन इसके लिये कभी सही दिशा में प्रयास नही किये गये !इसलिए लोगो में ये धारणा बन गई की ये सब राजनीती से प्रेरित है और सच पूछा जाय तो ये सही भी है राजनैतिक लोगो ने   अपना उद्देश ब्राह्मण संगठन के  नाम पर भीड़ जुटाना ही रखा संगठन खड़ा करना नही ! और जो संगठन कुकुरमुत्ते की तरह रोज बनते हे किसी कायर्क्रम  विशेष  के लिये वो सर्व ब्राह्मण समाज की छतरी ताने विवाह परिचय सम्मेलन करेंगे या सम्मान कर उपाधियाँ बांटेगे !लेकिन आवश्यकता है जमीनी स्तर तक अनुसाशित निष्ठावान समर्पित संगठन की जिसके नेतृत्व में सभी राजनैतिक दलों की शक्तिया सम्माहित हो लेकिन वो किसी राजनैतिक दल पर आधारित न हो ! संगठ रजिस्टर्ड  हो देश के अन्य प्रांतो में भी जिसकी अपनी पहचान हो उसके पास समय अनुकूल उदेश्य और कायर्कम हो जिसके आधार पर वो लोगो को अपने से जोड़ सके ! और इन सब चीजो से प्रेरित संगठन  ब्राह्मण युवजन सभा ने हमारे औदुंबर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार परम आदरणीय भाई सतीश जोशी   और  धीरज दुबे को महतवपूर्ण जिम्मेदारी सोपी  है जिसे निभाने हेतु  आप सभी का पूरा सहयोग  अपेक्षित  है !

         

No comments:

Post a Comment