Sunday 12 April 2015

सुमित्रा ताई को जन्म दिन मुबारक ऐसा कुछ कर् जाओ इन्दोर की यादो में बस जाओ

इंदौर  की स्थाई संसद और प्रदेश से देश के शिखर पर विराजमान अति शक्तिशाली  राजनेता  श्रीमती  सुमित्रा महाजन  से आज उनके जन्म दिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे उम्मीद करती   है   की जनता ने जिस तरह प्यार और विश्वास देकर उनका नाम सारे देश में चमकाया है ! अपनी अंतिम पारी  में ऐसा कुछ कर  जाए  की इंदौर का नाम सारे देश में चमक जाए ! जैसे सेठीजी ने बैंक नोट  प्रेस   और  मध्य्यम वर्गीय  परिवारों को सुदामा नगर अर्जुनसिहजी  ने  केट गरीबो को  आवासीय  पटे श्यामाचरणजी  ने नर्मदामैय्या और  बिका हुआ  राजबाड़ा दिया  !  ऐसी कोई  ऐतिहासिक  सौगात  की अभिलाषा   इंदौर की जनता  सुमित्रा ताई   से करती है  ! जैसे  जवाहर मार्ग  पर   नितांत   आवष्यक  फ्लाइओवर  कोई  बहुत बड़ी उधोगिक इकाई आदि !
          लेकिन कुछ नही तो इतना अवश्य करना   आपके होते हुए इन  कमीशन खोर राजनेताओ ने इस शहर की छाती में बीआरटीएस का खंजर जो घोंपा  है  आपकी   सहर्ष   सहमति के बिना वर्ना  इसकी उपयोगिता पर  पहले ही  आपने प्र्शन  चिन्ह खड़े  किये थे  ! लेकिन उस  समय   की  परिस्तिथियाँ  कुछ और थी  परन्तु  आज आप   समर्थ  है  अत :  आपसे  अपेक्षा   है की जिसके  दर्द से सारा शहर कराह रहा  है  ! उससे  निजात दिलाने का कोई उपाय अवश्य  करे नही तो एक दिन जनता की पीड़ा जन आक्रोश  का रूप लेकर इस भरष्टाचार के कलंक  को उखाड़ फेंकेगी !
          जनता आपके प्रति  ऐसा  ही स्नेह सदा  बनाये रखे  आप सदेव  स्वस्थ रहे  चिरायु  हो !
                       जन्म  दिन  मुबारक  ! \

No comments:

Post a Comment